Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2024। खाटू श्याम में शुरू हुए फाल्गुन मेले में जहां देश भर से लाखों श्यामभक्त प्रतिदिन दर्शन कर रहे है वहीं दूसरी और पूरे देश में भी फाल्गुन महिने के अवसर पर श्याम रंग चढ़ा हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बा भी शुक्रवार 15 मार्च से आगामी गुरूवार 31 मार्च तक श्याम रंग में रंगा दिखेगा। यहां श्याम भक्तों द्वारा हर दिन विभिन्न कार्यक्रम सामूहिक रूप से विभिन्न संगठनों द्वारा किए जा रहे है। पढ़ें श्रीडूंगरगढ़ में श्यामभक्ति की यह बड़ी खबर विस्तार से।
15 मार्च को होगी निशान यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2024।
श्रीडूंगरगढ़ शहर में श्याम फाग महोत्सव की शुरूआत 15 मार्च को निशान यात्रा के साथ होगी। कस्बे के बिग्गाबास स्थित गणेशजी मंदिर से शाम 4.15 बजे रवाना होने वाली यह निशान यात्रा विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए आडसर बास श्याम मंदिर पहुंचेगी। श्री श्याम सखा मंडली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्त बाबा को निशान अर्पित करेगें।
16 मार्च को श्याम दिवाने मचाएगें धूम, दिन में शोभायात्रा व रात में जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फाल्गुन महिने में श्याम भक्ति का दूसरा बड़ा आयोजन श्याम दिवाने ग्रुप सिंधी कालोनी द्वारा 16 मार्च, शनिवार को किया जा रहा है। जिसमें दिन में 2.15 बजे श्याम मंदिर आडसर बास से हेमु कालाणी पार्क तक भव्य झांकी व शोभायात्रा निकाली जाएगी व शाम को हेमु कालानी पार्क में श्याम फाल्गुन महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें बाबा के प्रख्यात भजन गायक मास्टर नानू, राकेश श्याम दिवाना, तेजकरण दया, देवेश शर्मा आदि द्वारा बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। अखंड ज्योत, श्याम भजनों पर चंग धमाल एवं भव्य बाबा का दरबार, मनमोहक श्रृंगार, इत्र व पुष्पवर्षा इस कार्यक्रम की शान और बढ़ा देगें। इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।
17 मार्च को कलश यात्रा से शुरू हुई कथा चलेगी 19 तक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
श्याम फाल्गुन महोत्सव के तहत आडसर बास श्याम मंदिर प्रांगण में 17 मार्च से 19 मार्च तक नानी बाई रो मायरो कथा कार्यक्रम भी रखा गया है। 17 मार्च को कलश यात्रा के साथ शुरू होने वाले इस कथा में रोज दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथावाचक नयनजी नंदवाना नानी बाई का मायरा वाचन करेगें। कलश यात्रा श्याम मंदिर से रवाना होगी एवं मुख्य मार्गों से होते हुए कथा पांडाल तक पहुंचेगी।
20 मार्च को लड्डू गोपाल संग होली व रात में जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
श्याम फाग महोत्सव के तहत 20 मार्च को दिन में श्याम मंदिर परिसर में लड्डू गोपाल संग होली खेलने का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें श्रृद्धालु पुष्पों के साथ लड़्डू गोपालजी को होली खिलाएगें। वहीं मंदिर प्रांगण में ही रात्रि 8.15 बजे से भव्य जागरण भी आयोजित किया जाएगा। जागरण में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बाबा के भजन गाए जाएगें।
21 मार्च को झांकियों के साथ बाबा श्याम करेगें नगर भ्रमण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
फाग महोत्सव के तहत आगामी 21 मार्च को आडसर बास श्याम मंदिर से बाबा झांकियों, गाजे बाजे व श्रृद्धालुओं के साथ निकलेगें व नगर भ्रमण करेगें। दोपहर 2.30 बजे श्याम मंदिर से निकलने वाली इस नगर भ्रमण यात्रा में अलौकिक झांकियां सजाई जाएगी एवं रंग, गुलाल उडाते श्रृद्धालु बाबा के भजनों पर नाचते गाते नगर भ्रमण में शामिल होगें।

28 मार्च को निकलेगी श्याम ध्वजा यात्रा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फाल्गुन महिने में चढ़े श्याम रंग के आयोजनों के क्रम में राधिका सत्संग मंडली द्वारा 28 मार्च को श्याम ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। मंडली की मिनाक्षी डागा ने बताया कि 28 मार्च को दोपहर 2.30 बजे गणेश जी मंदिर बिग्गाबास से रवाना होने वाली इस यात्रा में श्रृद्धालु महिलाएं अपने घरों से लाए श्याम ध्वजों को आडसर बास श्याम मंदिर पहुंच कर बाबा को चढाएगीं।

31 मार्च को होगी डाक ध्वजा की खाटू रवानगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स
। श्याम फाग महोत्सव के अंतिम कार्यक्रम के रूप में आगामी 31 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ आडसर बास श्याम बाबा मंदिर से खाटू श्यामजी तक लगातार दौडते हुए श्रृद्धालु डाक ध्वजा लेकर जाएगें। सुबह 6 बजे रवाना होने वाली इस डाक ध्वजा में श्रृद्धालु बिना रूके खाटू श्याम तक की दूरी लगातार दौडते हुए पूरी करेगें व यहां से बाबा को भेजी गई मन्नतों की डाक पहुंचाते हुए धोक लगाएगें।