Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2024। छतरगढ़ में तहसीलदार व पटवारियों के काला कारनामा राज्य भर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सरकार को करोड़ो के नुकसान के साथ इस भूमि घोटाले में एक ही परिवार के कई सदस्यों को अनाधिकृत रूप से लाभ दिया गया है। करीब दो दर्जन सरकारी कार्मिकों सहित 71 जनों के खिलाफ तहसीलदार राजकुमारी ने मामला दर्ज करवाया है। बता देवें छतरगढ़ के गांव मोतीगढ़, नापासरिया, सरदारपुरा, राजासर भाटियान, कुंडा, घेघड़ा, सतासर व लूणखां गांव की 1547 हेक्टेयर अर्थात 6112 बीघा सरकारी भूमियों को अपुष्ट एवं कूटरचित आंवटन आदेशो के आधार पर अनाधिकृत रूप से सुनियोजित योजना के तहत पटवारियो एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार व प्राप्त कर्ताओं ने जानबूझकर लाभ सरकारी भूमियों को खुर्द बुर्द किया है। जिससे सरकार को ढाई करोड़ से अधिक के राजस्व की हानि हुई है। इस संबंध में छतरगढ़ थाने में मंगलवार को दो मामले दर्ज हुए है।
तहसीलदार, पटवारी सहित 19 जनों पर आरोप, धोखाधड़ी का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी खबर जिले की छतरगढ़ तहसील से आई है और अगर मामले की निष्पक्ष जांच होने पर करोड़ो के व्यारे न्यारे का खुलासा सामने आने के साथ ही कई सरकारी कार्मिकों पर गाज गिर सकती है। तहसीलदार राजकुमारी ने 420 के आरोप लगाते हुए टीडीआर सुरेंद्र जाखड़ व कुलदीप सिंह, नायब टीडीआर राजेश शर्मा व सरवरदीन, भू निरीक्षक मकसूद व सुभाष जांगीड़, मुकेश गोदारा, पटवारी जसवीर, भूनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार गोयल, पटवारी सुशील मीणा, वरेंद्र सिंह, अजेंद्र सिंह, जसवीर, जयसिंह गुर्जर, सेवानिवृत पटवारी देवराज, विकास पूनियां, अनिता शर्मा, पेमाराम सारण के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए राजकीय भूमियों को पुरानी तिथियों के संदर्थत अपुष्ट आवंटन आदेशों के आधार पर अनाधिकृत रूप से राजस्व रिकॉर्ड में अंकन करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 420 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर इस मामले की जांच सीओ छतरगढ़ विनोद कुमार को सौंप दी है।
तहसीलदार सहित 52 जनों के खिलाफ एक ओर मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार राजकुमारी ने 52 लोगों के खिलाफ एक ओर मामला दर्ज करवाया है। दूसरे मामले में सुरेन्द्र कुमार तत्कालीन तहसीलदार छतरगढ़, तत्कालीन भू.अ. निरीक्षक किशनसिंह, पटवारी जयसिंह, भूअ निरीक्षक मकसूद अहमद, पटवारी हिम्मत सिंह सहित मुख्तयारी पत्नी ममीशेर निवासी सत्तासर, गुलाम सदीक पुत्र बसुखां निवासी सत्तासर, अमीन पुत्र रमजान खां सत्तासर, मखणेखां पुत्र फते खां निवासी सत्तासर, लिछमा पत्नी जमाल सत्तासर, कुमार शर्मा पुत्र गोवर्धन शर्मा निवासी पवनपुरी बीकानेर, अमीन पुत्र बांके खां सत्तासर, यासीन पुत्र बांके खां सत्तासर, यारू खां पुत्र निजाबत खां सत्तासर, खानु खां पुत्र ममदे खां सत्तासर, मुखी पत्नी मांगू खां सत्तासर, नाजू खां पुत्र खमीशे खां सत्तासर, खानी पत्नी अलीशेर सत्तासर, हलीमा पत्नी ईस्माईल खां सत्तासर, सल्ली पत्नी यासीन खां निवासी सत्तासर, खानी पत्नी सगुबेखो सत्तासर, सुबे खां पुत्र गामू खां सत्तासर, शायरा पत्नी पल्लु खां सत्तासर, मांगूखां पुत्र दिते खां सत्तासर, रहमान खां पुत्र जवाये खां सत्तासर, रहमान खां पुत्र जवाये खां सत्तासर, जुबेदा पत्नी मोहम्मद अयुब सत्तासर, मम्मी खां पुत्र बस्सुखां सत्तासर, मंजू सैनी पत्नी श्रवण कुमार माली निवासी मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर, शायरा पत्नी अमीन खां निवासी गोगलियावाली, महावीर बेनीवाल पुत्र पतराम निवासी राणेर, मेहरदीन पुत्र हाजी दीते खां निवासी मोतीगढ़, अरशादी पुत्री जमाल खां निवासी सत्तासर, अमीर खां पुत्र जमाल खां निवासी सत्तासर, धापू पुत्री जमाल खां सत्तासर, नसीर खां पुत्र जमाल खां सत्तासर, शबीर खां पुत्र जमाल खां सत्तासर, शुबानी बानो पुत्री जमाल खां सत्तासर, अलीमा पुत्री बस्सु खां सत्तासर, मंजुर खां पुत्र मेरू खां सत्तासर, शामी पुत्री बस्सु खां सत्तासर, गुलाम सदीक पुत्र बस्सु खां सत्तासर, मम्मी शेर पुत्र बस्सु सत्तासर, गुलाम कादर पुत्र बस्सु खां सत्तासर, हाता पुत्री बस्सु खां सत्तासर, शामी पुत्र बसाये खां सत्तासर, गुलाम कादम पुत्र बसाये खां सतासर, मम्मी शेर पुत्र बसाये सत्तासर, हाता पुत्री बसाये खां सत्तासर, हलीमा पुत्री बसाये खां सतासर, सदीक खां पुत्र बसाये सत्तासर, लाधु खां पुत्र जीवण खां सतासर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने इन लोगों पर कूटरचित व फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त फर्जी दस्तावेज के आधार पर स्वयं को लाभ व सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने के नियत से षडयंत्रपूर्वक सरकारी भूमि को अपने नाम दर्ज करवा लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 420 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सीओ विनोद कुमार को सौंप दी है।