Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240310-WA0059
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2024। रविवार को अमावस्या पर अनेक श्रद्धालुओं ने गौवंश को हरी सब्जियां, गुड़ व चारा खिलाया। गौशालाओं में रौनक रही वहीं मंदिरों में भी भजन कीर्तन के आयोजन हुए। गांव लिखमादेसर में बेसहारा गौवंश को युवाओं ने गाजर खिलाई। गांव कोटासर में श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला में गौपुजन कर गौशाला प्रांगण में हवन का अनुष्ठान पंडित विजय कुमार जाजड़ा व राजेंद्र कुमार जोशी द्वारा संपन्न करवाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हवन में घी व खोपरों की आहुतियां दी। गौवंश के लिए आज 6 कड़ाई में 15 मण लापसी का विशाल भंडारा का भोग लगाया गया। लापसी भंडारा के लिए दुलचासर के श्याम सुंदर सुथार, प्रह्लाद सुथार, गंगाशहर के राजेंद्र कुमार जोशी, बादनू के रतनलाल सहीराम सुथार, गंगाशहर के ओमप्रकाश जोशी व दिनेश कुमार लुणावत सहित एक अन्य दानदाता ने बाजरी की सेवा दी। श्रीडूंगरगढ़ के रोहित कुमार झालरिया, पुरुषोत्तम पंचारिया नोखा, मगाराम उपाध्याय कोलासर, पुष्पा देवी गंगाशहर द्वारा गुड़ सेवा व सांवतसर के रीछपाल द्वारा खल सेवा दी गई। समिति परिवार ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।
शिवरात्रि पर हुए अनुष्ठान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास दादोजी मन्दिर में महाशिवरात्रि पर्व पर पंडित दीनदयाल कुदाल के निर्देशन में चार प्रहर के पूजन का आयोजन हुआ। यहां कई जोड़ो ने सुबह तक चले पूजन में श्रद्धा के साथ भाग लिया। वहीं गांव समंदसर के ठाकुरजी मन्दिर में प्रति वर्ष की भांति महाशिवरात्रि पर्व पर चार प्रहर पूजन, रुद्राभिषेक, आरती व कथा भजन का आयोजन हुआ। यहां पंडित पवन सारस्वत ने बताया कि यजमान रामकिशन गोदारा द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक में पुजारी किशनदास, लिछूराम तरड़, प्रहलाद शर्मा, कानाराम गोदारा, सोहनलाल शर्मा, मगन गोदारा, हरचंद गोदारा, सहीराम गोदारा, राजूराम गोदारा, कैलाश शर्मा, किसन शर्मा सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया व गांव की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में युवाओं ने की गौसेवा, बेसहारा गौवंश को खिलाई गाजर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमावस्या पर कोटासर गौशाला में हवन पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने दिया गौसेवा में सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास दादोजी मन्दिर में महाशिवरात्रि पर हुआ चार प्रहर पूजन का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में ठाकुरजी मन्दिर में महाशिवरात्रि को गांव की खुशहाली के लिए हुआ आयोजन।