Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-03-10 at 17.33.27
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2024। कस्बे में कीचड़ व कचरे की अनेक समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग नागरिकों द्वारा लगातार पालिका प्रशासन से की जा रही है। परंतु सुनवाई में होने वाली ढिलाई कोढ़ में खाज का काम कर रही है। शहर में बिग्गा बास के वार्ड 23 में दुलाराम प्रजापत के घर के पास स्थित ओवरफ्लो नालियों से जमा हुए गंदे पानी ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। मोहल्ले के दुलाराम छापोला, करणीदान सिखवाल के घरों के आगे भरे इस गंदे पानी से घर के रहवासी बुरी तरह से परेशान हो रहें है। गली के निवासियों ने बताया कि यहां से सड़क पार करना मुश्किल हो गया है और नागरिकों को गली बदल कर जाना पड़ रहा है। मोहल्ले के रामावतार स्वामी, दिलीप प्रजापत, अर्जुन सिखवाल निरंजन प्रजापत ने बताया कि कई बार जन प्रतिनिधियों को समस्या के समाधान के लिए आग्रह किया। तरूण प्रजापत ने बताया कि पालिका में अधिकारियों को बार बार शिकायत की परंतु सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में परेशान नागरिकों ने उपखंड अधिकारी को शिकायत देकर समाधान करवाने की मांग की है। मोहल्ले में पालिका के खिलाफ आक्रोश का माहौल है। नागरिक गौरव पथ रोड से मोचीवाड़ा बाजार तक चैबरों की सफाई करवाने की मांग कर रहें है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि कई महिनों से इन चैंबरों की सफाई नहीं की गई है जिससे यहां ओवरफ्लो पानी की समस्या स्थाई रूप ले रही है। यहां नागरिक गंदे पानी की बदबू से ही परेशान नहीं वरन इससे होने वाली बीमारियों के प्रति भी आंशकित है। इधर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने टाइम्स को बताया कि समस्या उनके संज्ञान में है और आज रविवार को ही मौके पर पालिका कर्मी भेज कर कार्य प्रारंभ करवाया जा रहा हे। यहां डाट निकालने के लिए कार्मिक मशीन से सफाई कार्य भी प्रारंभ कर दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका कर्मीयों ने चेंबरो की सफाई शुरू की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 23 की गली में चेंबर से बह रहा ओवरफ्लो पानी, मोहल्लेवासी परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नालियों से नहीं जा रहा चेंबर पानी।