Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-03-10 at 13.22.01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2024। शनिवार को राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में 48 घंटे हड़ताल के दौरान पेट्रोल बंद के ऐलान का प्रदेश भर में आज मिलाजुला असर नजर आ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में आशीष पेट्रोल पंप के आशीष जाड़िवाल ने बताया कि बीकानेर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने आरपीडीए के बंद को समर्थन देते हुए जिले में सभी पेट्रोल पंपों के आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस दो घंटो के दौरान किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल की बिक्री नहीं की जाएगी। आड़सर पेट्रोल पंप के दिलीप इंदोरिया ने बताया कि 2 बजे बाद पेट्रोल पंपो पर तेल मिल सकेगा और सोमवार के लिए अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है। जिला एसोसिएशन से मिले निर्देशों के आधार पर ही जिले में पेट्रोल पंप कार्य करेगें। बता देवें क्षेत्र में विवाह समारोह के कार्यों को देखते हुए शनिवार देर रात पेट्रोल पंप पर तेल लेने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वाहन चालकों ने अपने वाहनों के टैंक फुल करवाए। पेट्रोल पंपो पर शनिवार को सेल दुगुनी हो गई। पंप पर कार्यरत डे व नाइट के कार्मिकों द्वारा लगातार ड्यूटी करते हुए लोगों के वाहनों में तेल भरा गया। भीड़ इतनी रही की पंपो पर कार्यरत अकाउंटेड भी तेल देने में जुट गए। बता देवें अनेक जिलों में 48 घंटो का बंद रखा गया है वहीं कहीं कहीं हड़ताल को समर्थन देते हुए दो घंटे का बंद रखा गया है।