Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
vyaoaae
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 19 अगस्त 2020। कस्बे में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के क्रम में पुलिस प्रशासन ने कस्बे में ग्रामीणों बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी जिससे ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों को लेकर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने महामंत्री श्याम सुन्दर पारीक की अगुवाई में उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी से मुलाकात की। मंडल के व्यापारियों ने चौधरी से कहा कि व्यापारियों व ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं को देखते हुए कस्बे के बीच में स्थित पुराने बस स्टेण्ड को संचालित किया जाए जिससे समस्या का समाधान हो सके। चौधरी ने मंडल प्रतिनिधियों की बात को सुना व सुझाव पर गंभीरता से विचार विमर्श कर जनहित को ध्यान में रख कर बिना यातायात बाधित हुवे समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापार मंडल ने बाजार की सफाई व्यवस्था, मुख्य बाजार स्थित ड्रेनेज चेम्बरो की जेंटिग मशीन से पूर्णतया सफाई करवाने के लिए स्थानीय नगरपालिका प्रशासन को निर्देश जारी करने, बाजार के सुलभ शौचालयों की नियमित रूप से सफाई करवाने, कचरा इकट्ठा करने के लिए नियमित रूप से कचरा संग्रह की गाड़ी बाजार में घूम कर कचरा संग्रह करने आदि कई समस्या पर प्रमुखता से ध्यान देने का आग्रह किया। उपखंड अधिकारी शीघ्र समाधान का भी आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में व्यापार मंडल के कन्हैया लाल सोमानी, बाबुलाल पांडिया, पवन कुमार राठी, सम्पत मल पुरोहित, महावीर प्रसाद सोमानी, बिहारी लाल राठी, आमीन चोपदार आदि व्यापारी शामिल थे।