Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2024। देर रात सरदारशहर रोड पर एक और सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें पुन्दलसर निवासी 18 वर्षीय हड़मानाराम पुत्र सोहनलाल नायक ने अपनी जान गवां दी। युवक के परिवार में ही 12 मार्च को उसके एक भाई का विवाह होना है और इसी उत्सव में परिवार मग्न था। देर रात हुई मौत से विवाह के मंगल गीतों के बीच परिवार में मातम छा गया है। एएसआई रविंद्र सिंह मृतक के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटे है। मृतक के चाचा भवानीशंकर पुत्र पन्नाराम नायक ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उनका भतीजा हड़मानाराम रात करीब 9 बजे उन्हें तंवर होटल के पास छोड़कर लौट रहा था। जब वह मुझे उतार कर वह झंवर बस स्टैंड की ओर रवाना हुआ तो एक कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर परिवादी दौड़कर मौके पर पहुंचा तो देखा उनका भतीजा लहूलुहान अवस्था में सड़क पर था व कार वहीं खड़ी थी। परिवादी ने बताया कि कार चालक ने अपना नाम शिवराज चारण बताया। आस पास के युवकों की मदद से घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।