Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026
sri-news-banner
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2024। पूरा श्रीडूंगरगढ़ अंचल आज महाशिवरात्रि पर्व मनाने में मग्न है और शिवालयों से लेकर घरों तक बम्म भोले की गूंज सुनाई दे रही है। मंदिरों में अल सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है और शिव पूजन के आयोजन हो रहें है। घरों में भी महारूद्राभिषेक के आयोजन किए जा रहें है। प्राय: हर घर में व्रत उपवास रखा गया है। बच्चों ने भी शिवरात्रि का व्रत रखा है। फलों की बिक्री में उछाल आ गया है और फलों की दुकानों पर भी भीड़ है। महिलाएं उपवास में खाए जाने वाली सामग्री बनाने में जुटी है। बता देवें सनातन श्मशान भूमि प्रागंण में शाम 8 बजे से शिवरात्रि का चार प्रहर पूजन प्रारंभ होगा वहीं आचार्य रामदेव उपाध्याय के सान्निध्य में ताल मैदान शिव मंदिर में भी आज शाम 7.30बजे से चार प्रहर पूजन प्रारंभ होगा। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स और पंडित विष्णदत्त शास्त्री की संयुक्त त्तवाधान में घर बैठे चार प्रहर पूजन विधि विधान से करने का लाभ भी श्रद्धालु शाम 8 बजे से ले सकेंगे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेस बुक पेज व शास्त्री विष्णुदत्त के यूट्यूब चैनल पर चारों प्रहर का पूजन लाइव होगा जिससे मंदिरों में रात्रिकालीन पूजन में भाग नहीं ले पाने वाले श्रद्धालु घर बैठे पूजन कर सकेंगे। आप भी देखें अपने क्षेत्र से शिवरात्रि के उत्साह के विशेष फोटो-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया शिवपूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पड नाथ जी बगीची में फूलों से सजाया शिवालय, सुबह से श्रद्धालुओं की लगी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।आडसर बास शिवमन्दिर में शिव पूजन में व्यस्त है श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीदास हनुमान मन्दिर सरदारशहर रोड पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीराम मंदिर आड़सर बास में लगा भक्तों का तांता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंवर बस स्टैंड स्थित शिव मन्दिर में पहुंचे श्रद्धालुओं का दल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माताजी मंदिर में शिवालय में किया बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर में शिवालय में लगी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश मंदिर के शिवालय में अलसुबह से रही रौनक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। गांव बाना में अजय बाना परिवार ने किया शिवरात्रि पर बील पत्र का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के सोमाणी परिवार ने घर में किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंवर बस स्टैंड स्थित शिवालय में बीती रात युवाओं ने की सजावट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी में 12 माह की कनिष्का लालवानी को सजाया शिव भेष में, बनाया चावलों से शिवलिंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मायरा गुरनाणी व जिज्ञासा गुरनाणी ने सजाया शिव वेश में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव पूजन का उत्साह क्षेत्र में, बच्चे सजे शिव रूप में।