Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2024। मकान निर्माण बाबत ठेका देने के बाद काम पूरा नहीं करने व रूपए भी नहीं लौटाने के एक मामले में पीड़ित ने एक ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिग्गाबास निवासी इंद्रपाल पुत्र दौलतराम भार्गव ने पड़िहारा निवासी नथू गौरी पुत्र शुभान कसाई के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी को पुराने मकान को तोड़कर नया मकान निर्माण करने के लिए ठेका दिया। आरोपी को 5 अगस्त 2023 को साई के 1100 रूपए दिए व 7 अगस्त को 50 हजार रूपए दिए, 11 अगस्त को 20 हजार रूपए दिए। परंतु उसने काम चालू करने के लिए कहा तो आरोपी पुराने मकान की पट्टियां उतारकर अपने गांव चला गया व ट्रेक्टर, ट्रोली, जेसीबी वालों केा भी रूपए नहीं दिए। कई दिनों तक आरोपी नहीं लौटा और परिवादी के फोन करने पर कुछ दिन बाद आकर काम शुरू करवाने की बात कही। 7 दिसंबर को आरोपी ने मकान चालू करवाने के लिए तीन लाख रूपए ओर पहले देने की बात कही। परिवादी द्वारा अपने 71 हजार लौटाने की बात कही तो आरोपी ने रूपए लौटाने से मना करते हुए राशि हड़प ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।