Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 7 मार्च 2024। आचार्यश्री तुलसी ने सम्पूर्ण मानव समाज के कल्याणार्थ अणुव्रत की मार्ग दिखाया। अब आवश्यकता है कि अणुव्रत नियमों की पालना के माध्यम से इस मार्ग पर मानवता को प्रशस्त करें। यह आह्वान किया अणुव्रत के राष्ट्रीय संयोजक एंव केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया। गुरुवार को क्षेत्र के दौरे पर रहे मेघवाल का कालू रोड़ स्थित रेखा फिलिंग स्टेशन पर अणुव्रत समिति द्वारा सम्मान व अभिनंदन किया गया। श्रीडूंगरगढ़ अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति पारख की अगुवाई में समिति सदस्यों ने अणुव्रत के राष्ट्रीय संयोजक एंव जैन विश्व भारती के कुलपति अर्जुनराम मेघवाल को अणुव्रत का दुप्पटा पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर समिति मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, विशाल स्वामी, संजय पारीक, मोहनलाल नाई, एडवोकेट गोपाल स्वामी, मूलनाथ सिद्ध आदि स्वागत में शामिल रहे। मेघवाल के साथ विधायक ताराचंद सारस्वत, भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, विनोद गिरी गुंसाई, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेधर का भी सम्मान किया गया।