Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2024। शिवरात्रि पर इस बार श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व पंडित विष्णुदत्त शास्त्री के संयुक्त तत्वाधान एक अभिनव पहल और नया प्रयास होने जा रहा है। इस शिवरात्रि सभी शिव भक्त चारों प्रहर का पूजन ऑनलाइन पूजन कर सकेंगे। चारों प्रहर के पूजन में भाग लेने मंदिर नहीं जा पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये आयोजन विशेष रूप से उनके घर में ही बैठ कर पूरे विधि विधान से शिव पूजन करने का अवसर है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की किसी घर, ढाणी या खेत में बैठकर पूजन कर सकेंगे। इस पूजन में लाइव जुड़ने के लिए श्रद्धालु श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज व पंडित विष्णुदत्त शास्त्री के यूट्यूब चैनल से जुड़कर पूजन कर सकेंगे। टाइम्स प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि ये अभिनव पहल उन हजारों श्रद्धालुओं के लिए की जा रही है जो रात्रि कालीन आयोजन में मन्दिर नहीं जा पाते है। पण्डित विष्णुदत्त शास्त्री ने बताया कि जो महिलाएं, युवतियां, गांव खेत मे बैठे लोग व अपने घर में पूजन करने वाले श्रद्धालु केवल बताई गई पूजन सामग्री को लेकर अपने घर में बैठे और बताए अनुसार पूजन करें। इससे श्रद्धालु कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हो सकेंगे और अपना पूजन विधि विधान से पूर्ण कर सकेंगे।