Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20240305-WA0005
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में उठा विवादों का बवंडर हर दिन और बढ़ता जा रहा है। यहां गत सरकार के कार्यकाल में 8 फरवरी 2023 को मुख्य बाजार में पोस्ट ऑफिस के पास पालिका की नजूल संपति में से चार दुकानों के पट्टे जारी कर दिए गए थे। अब जांच के बाद एम्पावर्ड कमेटी ने 4 मार्च 2024 को बैठक कर इन चारों पट्टों को निरस्त कर दिया है। पट्टे निरस्त करने के साथ ही नगरपालिका कार्मिक सूरजभान की रिपोर्ट पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में इन पट्टों के आवेदक दीनदयाल सोनी, जुगल किशोर सोनी, रतिराम प्रजापत, पोकरमल सिंधी व पालिका के तत्कालीन भूमि शाखा प्रभारी रविशंकर जोगी के खिलाफ नियमविरुद्ध एकल हस्ताक्षर से पट्टे जारी करने और पत्रावलियों को चोरी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच एसआई धर्मपाल को सौंपी गई है।