Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ में राजकीय महाविद्यालय तो खोल दिया गया है परन्तु उपखंड के सैकड़ों विद्यार्थियों को अभी भी बीकानेर या और कहीं अध्ययन के लिए चक्कर काटने पड़ते है। महाविद्यालय में सुविधाओं के लिए छात्र संगठन अब पूररजोर तरीके से मांग उठाने लगे है। आज एसएफआई के बैनर तले छात्रों ने रैली निकाली व उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी को उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी के नाम 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा। विद्यार्थियों ने श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में एमए संकाय, बीएससी, बीकॉम, शुरू करने तथा प्रथम वर्ष की सीटें बढ़ाने की मांग की है। एसएफआई जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिद्ध के नेतृत्व में पंचायत समिति से घूमचक्कर होते हुए उपखंड कार्यालय तक छात्रों ने रैली निकाली। सिद्ध ने उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी से कहा कि तीन साल से चल रहें महाविद्यालय में पेयजल सुविधा भी अभी तक उपलब्ध नहीं है। इस पर चौधरी ने 2 दिन में महाविद्यालय में पेयजल व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया।
रैली को एसएफआई के पूर्व नेता छात्रसंघ महासचिव रहे सोम शर्मा ने सम्बोधित करते हुए छात्रो की मांगो को समर्थन दिया। इस दौरान तहसील सचिव राजू मेघवाल, महेंद्र जाखड़, मनीराम खिलेरी,नारायण कलवानिया, मुकेश भुंवाल, गोपी पूनिया, सुरेश बारोटिया, गौरव टाडा सहित तहसील कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएफआई के बैनर तले छात्रों ने निकाली रैली।