Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 फरवरी 2024। सेवा के लिए समर्पण आवश्यक है और समर्पण का निर्माण होता है श्रद्धा से। आचार्यश्री एवं धर्मसंघ के प्रति श्रद्धा से ही सेवाकेंद्र में विराजित वयोवृद्ध साध्वियों की सेवा की प्रेरणीय मिसाल गढ़ी जा रही है। यही शब्द सुने गए गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ स्थित तेरापंथ सेवाकेंद्र में और अवसर था सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका के दायित्व के हस्तातंरण का। निवर्तमान सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री सम्पूर्णयशा का श्रीडूंगरगढ़ सेवाकेंद्र में सेवा दायित्वकाल पूर्ण होने पर उनकी जगह शासनश्री साध्वी कुंथु श्रीजी को यह दायित्व श्रावक समाज की मौजूदगी में प्रदान किया गया। कार्य्रकम में शासनश्री साध्वी विवेकप्रभा ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी एवं साध्वीवृदं ने सामूहिक गीतिका प्रस्तुत की। महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा ने बताया कि कार्यक्रम में जैन सभा अध्यक्ष विजयराज सेठिया, मंत्री पवन सेठिया, तेयुप से मनीष पटावरी, महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजन अम्बिका डागा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रावक समाज कार्यक्रम में शामिल हुआ।