Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20240227-WA0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2024। महाजन फायरिंग रेंज में ठेके पर कैंटीन चलाने वाले श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के एक युवक को फोन पर अनजान लड़की से बात करना महंगा पड़ गया जब वह पाकिस्तानी निकली। मिलिट्री इंटेलिजेंस ने उस युवक को जासूसी के शक में धर दबोचा है और पूछताछ के लिए जयपुर ले गए हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार युवक विक्रमसिंह श्रीडूंगरगढ़ के गांव लखासर का निवासी हैं एवं अपने रिश्तेदार के साथ कैंटीन चलाता है। उसके पास पिछले दो महीनों में पांच बार पाकिस्तान के आईएससाई से ट्रेंड महिला द्वारा फोन आया व विक्रमसिंह उसकी बातों में फंस कर उससे बात करने लगा। युवक इस महिला से सोशल मीडिया पर सम्पर्क में आया था एंव महिला ने खुद को भारतीय बताते हुए विक्रम से दोस्ती की थी। अब आर्मी इंटेलिजेंस यह जांच कर रही है कि विक्रम ने महिला को क्या-क्या जानकारियां दी है। हालांकि अभी तक इस सबन्ध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा युवक से पूछताछ, मोबाइल खंगालने और कॉल डिटेल्स के आधार पर सघन जांच की जा रही है।