Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सेसोमू में हुआ वातावरण शुद्धि हवन, दी आहुतियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को सेसोमूं स्कूल के प्रांगण में वातावरण शुद्धि हवन का आयोजन किया गया। हवन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संस्था के पूर्व प्राचार्य सुब्रत कुंडु द्वारा संपन्न करवाया गया। हवन से पूर्व कुंडु ने यज्ञ का महत्व बताते हुए इसकी उपयोगिता के बारे में बच्चों को जानकारी दी। संस्थाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूधंडा व पदमा पद्मा मूंधड़ा ने स्टाफ व विद्यार्थियों सहित हवन में आहुतियां दी। मूंधड़ा ने यज्ञ का वैज्ञानिक आधार के बारे में जानकारी दी। पद्मा मूंधड़ा ने हवन से होने वाले शारीरिक लाभ के साथ आध्यामिक व मानसिक लाभ के बारे में बताया। प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्कूल में किताबी ज्ञान से इतर शारीरिक व मानसिक मजबूती, आध्यात्मिक विकास पर भी ध्यान दिया जाता है। समय-समय पर सहशैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमू स्कूल में रविवार को वातावरण शुद्धि हवन संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्थाध्यक्ष सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया, दी आहुतियां।

सूर्या पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह, हुआ विदाई कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को बिग्गाबास स्थित सूर्या पब्लिक सैकण्डरी स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को उत्साह पूर्वक विदाई दी गई। संस्था प्रधान मूलचंद स्वामी ने आज के युग को प्रतिस्पर्धा का युग बताते हुए है और विद्यार्थियों को गंभीर होकर अध्ययन करने की प्रेरणा दी। समारोह में स्कूली अन्तर कक्षा खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता रहें खिलाड़ी विद्यार्थियों को तथा बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्कूल के शिक्षक हीरालाल तुनगरिया, मनीषा दर्जी, राजूराम भार्गव, नदीम चेजारा, नेहा स्वामी, अंकिता प्रजापत, माया प्रजापत एवं चंद्रप्रकाश प्रजापत को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूर्या पब्लिक सेंकडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन।