Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG_20240224_101240
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2024। एक कलयुगी बेटे को पुलिस ने बीती रात धारदार चाकू के साथ पकड़ कर हवालात में बंद किया। गांव कितासर भाटियान निवासी रूपाराम पुत्र बुधाराम व उनकी पत्नी कमला देवी ने थाने में परिवाद देते हुए गुहार लगाई की उनका बड़ा बेटा 20 वर्षीय शिवलाल 3-4 बदमाश लड़कों के साथ शराब पीकर आवारागर्दी करता है। उसे कहने पर वह मां बाप व छोटे भाई बहनों को जान से मारने की धमकी देता है। परिवाद की जांच के लिए एसआई सुरेश भादू टीम के साथ रूपाराम के घर मौके पर पहुंचे तो आरोपी हाथ में धारदार चाकू लेकर खड़ा था। पुलिस दल ने समझाइश का प्रयास किया तो युवक तैश में आ गया और वापिस लौट जाने के लिए धमकाने लगा। टीम ने युवक को पकड़ कर गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 20 वर्षीय युवक को धारदार हथियार के साथ पुलिस ने पकड़ हवालात पहुंचाया।