Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2024। गुरूवार को गांव जेतासर के पास दो बच्चों व दो बाइक सवारों को घायल करते हुए बेतहाशा दौड़ने वाली कार के चालक ने एक अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कार चालक 27 वर्षीय फतेहसिंह जाट निवासी नगराना, संगरिया थाना, हनुमानगढ़ ने पुलिस को बताया कि वह अपनी माता व पत्नी के साथ गुरूवार को वीर बिग्गाजी के दर्शन कर लौट रहा था। कार सवार श्रीडूंगरगढ़ से सरदारशहर की ओर जा रहें थे तभी जेतासर के पास सामने से आ रहें एक ट्रेक्टर ट्रोली ने तेज गति से आकर कार में चालक की आरे के पिछले दरवाजे के पास टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। परिवादी की कार अनियंत्रित होकर रैलिंग से टकरा गई जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अनियंत्रित कार पास से जा रही बाईक से टकरा गई जिससे दो जने चोटिल हो गए, दो बच्चे सड़क किनारे खड़े थे जिन्हें चोट आई। परिवादी ने कहा कि उक्त घटना ट्रेक्टर चालक के कारण हुई व उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को दे दी गई है।