Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फ़रवरी 2024। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल गुरुवार रात को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान मेघवाल ने क्षेत्र के भाजपा नेताओं से मुलाकात की एंव आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान मेघवाल ने कस्बे में दिवंगत हुए कई जनों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी एंव पत्रकार संजय पारीक के गृह प्रवेश में पहुंच कर शुभकामनाएं दी। मेघवाल क्षेत्र के भाजपा नेता विनोदगिरी गुंसाई के आवास पर भाजपा नेताओं से मुलाकात की और इस दौरान गुसांई सहित विधायक ताराचंद सारस्वत, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वर लाल पारीक, महेश राजोतिया, सोहन पूरी ठेकेदार, किशोर गिरी गुंसाई, शिव तावनियाँ आदि ने मेघवाल का साफा पहना कर अभिनंदन किया।

विवाह में भेजा वीडियो, अब दिया आशीर्वाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फ़रवरी 2024। भाजपा नेता विनोद गिरी गुंसाई के पुत्र भरत गिरी के विवाह समारोह के दौरान आमंत्रित केंद्रीय मंत्री मेघवाल दिल्ली में आवश्यक काम होने के कारण नही आ पाए थे। उस दौरान मेघवाल ने आ0नजे वीडियो भेज कर दंपति को वर्चुअल आशीर्वाद दिया था व साथ ही श्रीडूंगरगढ़ आने पर आवास पर आकर आशीर्वाद देने की बात कही थी। मेघवाल ने उस दिन के बाद गुरुवार रात को पहली बार श्रीडूंगरगढ़ आते ही अपने वायदे को पूरा किया और गुसाईं के आवास पर पहुंच कर नवदम्पति को आशीर्वाद दिया। सामान्य कार्यकर्ता के प्रति केंद्रीय मंत्री का यह स्नेह देख कर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

गुसांई ने उठाई मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री एंव बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल से क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन भी दिया। विनोदगिरी गुसाईं ने बताया कि ज्ञापन में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण करवाने, बीदासर रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनवाने, दुसरणा एंव बिग्गा में रेलवे अंडरब्रिज बनवाने, क्षेत्र के सभी गांवो में जल जीवन मिशन के तहत हर घर को पेयजल से जोड़ने, शेरुणा में घोषित 220 केवी जीएसएस बनवाने, दुसरणा में बन कर पूर्ण हो चुके 220 केवी जीएसएस को जल्द शुरू करवाने की मांग की गई है। गुसाईं ने बताया कि यह सभी समस्याएँ क्षेत्र में लंबे समय से लंबित है एंव केंद्रीय मंत्री ने इन सभी के सबन्ध में प्रयास जारी होने की जानकारी दी। मेघवाल ने बीदासर रोड पर ओवरब्रिज, क्षेत्र में आवश्यकतानुसार रेलवे अंडरब्रिज के सबन्ध में उच्च स्तर तक प्रयास किये गए है और जल्द ही इस सबन्ध में घोषणा की उम्मीद है। इसी प्रकार जलजीवन मिशन, शेरुणा, दुसरणा में 220 केवी जीएसएस को भी जल्द ही शुरू करवाने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक सहित भाजपा नेता पहुंचे अगुवाई में, किया स्वागत।