Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240223-WA0018
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2024। देर रात करीब 2.15 बजे गांव जोधासर के निकट हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें दो ट्रक चालकों ने अपनी जान गवां दी है। ट्रक आमने-सामने भिड़े व आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। चालकों के शव कैबिन में फंस गए व बड़ी देर मशक्कत से शव निकाले गए। एक मृतक गांव जोधासर का 25 वर्षीय युवक गंगासिंह पुत्र प्रताप सिंह राजवी और एक परसनेऊ निवासी शेराराम पुत्र प्रभुराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शेरुणा थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल महेश कुमार पुलिस दल के साथ त्वरित मौकास्थल पर पहुंच गए। हाइवे टोल पेट्रोलिंग टीम भी तुरन्त मौके पर पहुंची। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार भी मौके पर पहुंचे। बड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाल कर श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं एक अन्य घायल को पीबीएम ले जाया गया। टोल पेट्रोलिंग के ड्यूटी इंचार्ज अमित नोटियाल सहित कार्मिकों ने क्रेन की सहायता से रास्ता क्लियर करवाया है। जोधासर व परसनेऊ से मृतकों के परिजन रात ही मौके पर पहुंच गए। आगामी पुलिस कार्रवाई आज सुबह की जाएगी।

घर से कुछ मिनट की दूरी पर आई मौत, 6 माह की मासूम ने खोया पिता का साया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रक चालक युवक गंगासिंह अपने घर लौट रहा था। परंतु घर से चंद पलों की दूरी पर वह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। 25 वर्षीय युवा की मौत की खबर रात तीन बजे ही गांव में फैल गई और आज सुबह गांव मातम पसरा है। मृतक के एक पुत्री है जो मात्र 6 माह की है। मासूम के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिजन व्यथित है और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दर्दनाक हादसे में गवाई दो जनों ने अपनी जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक ट्रक व एक बड़ा ट्रेलर टकराए आमने सामने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरुणा पुलिस त्वरित पहुंची मौके पर, निकाले शव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए।