Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2024। कुछ देर पहले ही स्टेट हाइवे पर गांव जेतासर के स्टैंड पर अनियंत्रित दौड़ रही वर्ना कार ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए कार चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में दोनों युवकों सहित बाइक सवार दो जनें घायल हो गए है। सभी घायलों को आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने अस्पताल पहुंचाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक वर्ना कार श्रीडूंगरगढ़ की ओर से तोलियासर की ओर जा रही थी। जेतासर स्टैंड पर स्कूल जाने के लिए खड़े 17 वर्षीय मोहनलाल पुत्र प्रेमराम व बाबूलाल पुत्र चंदूराम को टक्कर मार दी। वहीं से तेज कार दौड़ाने के लिए सामने तोलियासर दर्शन करने जा रहें बिग्गाबास निवासी 27 वर्षीय मुकेश कुमार उनकी बहन विजयलक्ष्मी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। चारों घायल हो गए व सभी के परिजन अस्पताल पहुंच गए है। घायलों का मेडिकल स्टाफ द्वारा ईलाज प्रारंभ कर दिया गया है। कार पंजाब नबंर की थी व सरदारशहर की ओर गई है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।