Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2024। जबरन घर में घुसकर एक महिला से बदसलूकी करने के आरोप में जरिए इस्तगासा मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय विजय सिंह पुत्र नानू सिंह राजपूत निवासी नानुदेवी स्कूल के पीछे श्रीडूंगरगढ़ ने इसी मोहल्ले में रहने वाले बाना निवासी गंगाराम पुत्र तुलछाराम जाट, गंगाराम की पत्नी अन्नीदेवी, उसके पुत्र रामनिवास व सहीराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी 2024 को रात 9.30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल ठीक करवाने घुमचक्कर गया हुआ था। पीछे से आरोपी हाथ में लाठियां लेकर उसे ललकारते हुए घर में घुसे और उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।