Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
dr
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 15 अगस्त 2020। स्वतंत्रता दिवस ऐसा दिन है जब प्रत्येक देशवासी के ह्रदय में अपनेआप उत्साह व जोश की तरंगे उठती है ऐसे में क्षेत्र के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉक्टर राजेश मारू के ह्रदय में भी देश भक्ति उमड़ पड़ी और उन्होंने देशभक्ति गीत गाकर देश के प्रति अपना जज्बा प्रकट किया। आज तुलसी मेडिकल रिसर्च सेंटर में स्टॉफ ने तिरंगे को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम में डॉ. मारू ने सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी और ओजस्वी वाणी में कहा कि इस आजादी को पाने के लिए भारत के वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया है। 15 अगस्त के इस स्वर्णिम दिन ये तिरंगा हवा से नहीं वीरों के लहू से लहराता है। मारू ने कहा कि हम सब मिलकर उन वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए जिस क्षेत्र में है उसी क्षेत्र में भारत की अखंडता ओर एकता के लिए तथा देश को प्रगति पथ पर बढ़ाने का संकल्प लेवें। मारू के साथ पूरे स्टॉफ व संस्थान प्रंबधक ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।