Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए प्रस्तुत है मोर्निंग न्यूज एक्सप्रेस, जिसमें पढ़ें तीन खबरें एक साथ और देखें फोटो।

दिल्ली में उठा रेलवे ओवरब्रिज का मुद्दा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2024। इन दिनों श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या के रूप में बीदासर रोड़ पर स्थित रेलवे फाटक ही चिन्हित है। यहां इस रेलवे फाटक के कारण दिन भर में आधे से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र उपखण्ड मुख्यालय से कटा सा रहता है। इस फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज की मांग पर पूर्व में कई बार आंदोलन, धरने एवं नेताओं की सक्रियता देखी गई लेकिन अभी तक तो क्षेत्रवासी निराश ही रहे है। ऐसे में अब आगामी सड़क योजनाओं में इसके शामिल होने की क्षेत्र के निवासियों को पुन: उम्मीद जगी है एवं इस मुद्दे को स्थानीय भाजपा नेता के प्रयासों से दिल्ली में सांसद द्वारा उठाया गया है। दिल्ली प्रवासी एवं क्षेत्र के भाजपा नेता रामलाल ज्याणी ने बताया कि इस संबध में चूरू सांसद राहूल कस्वां से हस्तक्षेप करने की मांग की गई एवं पूर्व ससंदीय क्षेत्र होने के नाते जनता की इस समस्या का समाधान करवाने का आग्रह किया गया। इस पर राहुल कस्वां ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गड़करी को अपना पत्र देते हुए जल्द से जल्द केन्द्रीय सड़क अवसंरचना कोष से इस ओवरब्रिज का निर्माण करवाने की मांग की है। कस्वां ने अपने पत्र में ओवरब्रिज की 45 करोड़ की लागत से बनने की डीपीआर को भी संलग्न किया है एवं फाटक पर सेतु बंधन योजना के तहत सीआईआरएफ द्वारा यह ओवरब्रिज जल्द से जल्द बनवाने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चूरू सांसद ने उठाया बीदासर रोड़ रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मुद्दा।

भाजपा नेता पहुंचें गांव में, किया योजनाओं का प्रचार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर क्षेत्र के भाजपा नेता गांवों में पहुंच कर मोदी के विकसीत भारत की संकल्पना के बारे में प्रचार कर रहे है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने जहां गांव बिग्गा में अपना प्रवास किया था वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने गांव तोलियासर में अपना प्रवास कार्यक्रम किया है। सुथार ने गांव चलो अभियान के तहत तोलियासर में रात्रि प्रवास के दौरान ग्रामीणों को आत्मनिर्भर एवं विकसीत भारत बनाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं, नीतियों के बारे में जानकारियां दी। इस मौके पर ग्रामीणों से संवाद भी किया गया जिसमें ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं के बारे में भी बताया एवं शिघ्र समाधान की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में ग्रामीणों के साथ संवाद करते भाजपा नेता रामगोपाल सुथार।

विदाई समारोह में दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2024। बोर्ड परिक्षाओं के शुरू होने से पहले क्षेत्र के विद्यालयों में जूनियर विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ विदाई देने के कार्यक्रम आयोजित होने शुरू हो गए है। कस्बे की सनशाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विदाई समारोह में कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तूतियां दी और उपहारों के साथ बोर्ड परीक्षा में सफलता की कामना की। प्राचार्या रेणु कठोतिया परीक्षाओं और भविष्य के प्रति सकारात्मक रहने की प्रेरणा दी एवं निदेशक राकेश व्यास ने विद्यार्थियों को अपनी मेहनत में कमी नहीं रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ द्वारा अतिथियों, अभिभावकों का स्वागत किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स कक्षा 10 के विद्यार्थियों को दी गई विदाई।