Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
23-dec-maharaj
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2024। सोमवार सुबह सुबह एक दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां सुजानगढ़ रोड स्टेट हाइवे पर एक बोलेरो कार और बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक जने की मौत और एक गम्भीर घायल होने के समाचार मिले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट हाइवे पर गांव रिड़ी के पास मोड़ पर श्रीडूंगरगढ़ की और से जा रही बाइक और रिड़ी की और से श्रीडूंगरगढ़ आ रही बोलेरो गाड़ी की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाईक सवार जैतासर जोगलिया निवासी 26 वर्षीय राजूराम पुत्र नारायणराम मेघवाल और बीदासर निवासी 24 वर्षीय शीशपाल पुत्र नानूराम मेघवाल को गम्भीर चोटे आई। सूचना मिलने पर हेडकांस्टेबल आवड़दान सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल लाया गया जहां चिकित्सकों ने राजूराम को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं शीशपाल को गम्भीर चोटें आने पर बीकानेर रेफर किया गया है।