Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2024। विधायक जी गांव में रेल पटरी के पार जाना बड़ा खतरा हो गया है और अंडर ब्रिज हो तो ग्रामीणों को राहत मिल सके, बिजली कटौती के कारण ग्रामीण परेशान है, जलदाय विभाग में सुनवाई नहीं होती, ये शिकायतें और मांग गांव बिग्गा के ग्रामीणों ने शनिवार रात विधायक ताराचंद सारस्वत के सामने रखी। मौका था भाजपा के ‘गांव चलो अभियान’ के तहत गांव बिग्गा में रात्रि प्रवास कार्यक्रम का। विधायक चौपाल पर बैठे व ग्रामीणों से संवाद किया। सारस्वत ने गांव की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा की व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के सकारात्मक कार्यशैली से युवाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आ रहा है। यहां भाजपा नेता बृजलाल तावनियां, सरपंच जसवीर सारण, उपसरपंच गोरधन तावनियां, किशोरसिंह राजपूत, नेमचंद सुथार, मोहन राणा, रुघाराम तापड़िया, रूपाराम बावरी, महावीर व्यास, महावीर तावनियां, श्याम दर्जी, सुरेन्द्र सारण, गणेश आचार्य, हंसराज मेघवाल,भंवर तावनियां, संतोष ओझा सहित भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहें।