Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
WhatsApp Image 2024-02-11 at 12.20.41
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2024। रविवार सुबह भाजपा नेता विनोदगिरी गुंसाई की अगुवाई में वार्ड 38 व 29 के कच्ची बस्ती के निवासियों ने विधायक ताराचंद सारस्वत से मुलाकात कर सड़क बनवाने की मांग की है। मोहल्लेवासियों ने ज्ञापन में धोलिया रोड से पूर्व में भैंरूजी मंदिर तक करीब 400 मीटर की सड़क बनवाने से कच्ची बस्ती के मजदूर वर्ग के निवासियों को खासी राहत मिलने की बात कही। ज्ञापन देने वालो में गुसांई के साथ ओमपुरी, धर्माराम नायक, कालूराम भोपा, लूणाराम सुथार, हनुमान सांसी, सोमनाथ जोगी, अहसान अली, मुनिराम शर्मा, हेतराम पूरी, बजरंगलाल सारस्वा, मालाराम गुरावा आदि शामिल रहे।