Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20240211-WA0037
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और रेलवे द्वारा रामभक्तों का जोरदार अभिनंदन करने के साथ अयोध्या के लिए रवाना किया गया। बीकानेर से अयोध्या के लिए रेलवे द्वारा चलाई गई स्पेशल ट्रेन 04719 शनिवार रात 1.40 बजे श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची व इस ट्रेन में श्रीडूंगरगढ़ से 83 रामभक्त रवाना हुए। रामभक्तों के अभिनंदन कार्यक्रम के व्यवस्थापक उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की रतनगढ़ इकाई सचिव सीताराम गोदारा ने बताया कि इन रामभक्तों के रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे के एडीईएन देवेंद्र कुमार मीणा, आईओडब्ल्यू ओम सुरेश भगासरा व जगदीश, जितेंद्र व्यास, देवनाथ, राजकुमार माली, सुभाष एचरा, सोनपाल रैगर आदि ने स्वागत किया। इस मौके पर रेलवे प्रशासन द्वारा इन अयोध्या यात्रियों के लिए पानी के कैम्पर, चाय के स्टॉल्स, कुर्सियों, चंदन लेप, जयश्रीराम का टीका आदि व्यवस्था की गई। इस मौके पर विहिप के भंवरलाल दुगड़, सुरेंद्र चुरा आदि ने आभार जताया।