Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
23-dec-maharaj
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2024। समर्थन मूल्य पर मूंगफली तुलवाई के लिए किसान लगातार परेशान हो रहें है। आज आक्रोशित किसानों ने कृषि मंडी के सामने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। किसानों ने यहां सड़क को रोक दिया व सैंकड़ो वाहन दोनों ओर जाम में फंस गए। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में किसानों की समस्या के प्रकाशन के साथ ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा को मौके पर भेजा। हैड कांस्टेबल भगवानाराम पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे मार्ग बाधित रहा जिसमें दोनों ओर सैंकड़ो वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस दल ने समझाईश करते हुए सड़क मार्ग खुलवाया। किसानों ने तहसीलदार राजवीरसिंह को केवीएसएस की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जान बूझकर खरीद नहीं करने की शिकायतें की। इस बीच एक महिला किसान ने भी समस्या रखी। उन्होंने कहा कि यहां मंडी में किसान खड़े है और खेत में कार्य का नुकसान हो रहा है। राजवीरसिंह ने मैनेजर गौरव जैन को मौके पर तलब किया व उनसे किसानों की बात करवाई। राजवीरसिंह ने काश्तकारों को संतुष्ट करने के निर्देश देते हुए तुलवाई प्रारंभ करने की बात कही। आखिरकार प्रशासन की दखल से तुलवाई प्रारंभ हो सकी है।
“आज 10 से 12 किसान की फसल तुलवाई हुई हैं, जिन किसानों का सेम्पल पास नहीं हुआ हैं वो किसान सुबह से अपनी फसल तुलाई जगह से नहीं हटा रहे है जिस से बाकी बचे किसानों को माल उतारने के लिए जगह नही हैं मिल रही हैं। इसी कारण तुलवाई बाधित हो रही हैं।“ गौरव जैन, केवीएसएस मैनेजर। देखें घटना का पूरा वीडियो- https://fb.watch/q5SyHTv0Cm/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा मौके पर पहुंचे और मैनेजर गौरव जैन को मौके पर बुलाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार ने काश्तकारों को संतुष्ट करने व तुलवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए।