Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2024। विधायक ताराचंद सारस्वत आज विधानसभा पहुंचे और बजट सत्र में भाग लिया है। सारस्वत ने भाजपा सरकार के आज पेश किए गए पहले बजट को संतुलित व विकासोन्मुखी बजट बताया है। सारस्वत ने टाइम्स को बताया कि भूमि कर व गुड़ चीनी का मंडी टैक्स समाप्त करना बड़ा निर्णय है जिससे प्रति व्यक्ति को लाभ मिलेगा। सारस्वत ने कहा कि बुजुर्गों, महिलाओं, कन्याओं, युवाओं व किसानों के हित में बजट है। इसे बेहतरीन संतुलन वाला शानदार बजट कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस कर्ज में प्रदेश को डुबाया है उससे उबरने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा जिसका लाभ आने वाले सालों में स्पष्ट नजर आएगा। उन्होंने 300 यूनिट बिजली मुफ्त की योजना जनहितकारी बताई। विधायक ने बताया वे विभिन्न विभागों के मंत्रियों से मिलकर श्रीडूंगरगढ़ के विकास के लिए चर्चा करते हुए क्षेत्र में विकास को नई दिशा देने का पूरा प्रयास करेंगे। सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र में नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य व रोजगारोन्मुखी विकास लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे मंत्रियों के सामने रखें जाएंगे व समाधान के पूरे प्रयास किए जाएंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह पहुंचे विधायक विधानसभा में, लिया बजट सत्र में भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विकास के मुद्दे रखेंगे मंत्रियों के सामने।