Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2024। जमीनों के दाम बढ़ने के साथ ही भूखंडों पर कब्जों के विवाद भी बढ़ रहें है। श्याम धोरा गौशाला के पास स्थित एक कब्जेशुदा भूखंड पर एक जने द्वारा पुनः कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों पैरों से दिव्यांग कमल किशोर पुत्र रामलाल जाट ने पुलिस को बताया कि 20 वर्षों से श्याम धोरा गौशाला के पास उसका कब्जेशुदा भूखंड है। जिसकी पट्टियां लगाकर तारबंदी की हुई है। 8 अक्टूबर 2023 को ऊपनी निवासी धर्माराम जाट दो-तीन जनो के साथ ट्रेक्टर लेकर उसके भूखंड में घुसा और खंडा पत्थर डाल दिए। आरोपी ने 15 पट्टियां व तारबंदी का तार ट्रॉली में ले गया। 10 अक्टूबर को दिव्यांग ने पुलिस थाने में परिवाद दी। 2 जनवरी को दोपहर 3 बजे आरोपी चार पांच जनो के साथ पुनः उसके भूखंड में घुसा और 5 पट्टियां, झोपड़ी तोड़ डाली। सूचना मिलने पर परिवादी अपने पड़ोसियों के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां नही थे। उन्हें फोन कर ओलमा दिया तो उसने गालियां देते धमकाया और भूखंड पर कब्जा करने की बात कही। दिव्यांग परिवादी ने थाने के खूब चक्कर लगए और आखिरकार 4 माह बाद पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई पूर्णमल को दी गयी है।