Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2024। तेरापंथ महिला मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा रविवार 4 फरवरी को महिलाओं के लिए मालू भवन में नि:शुल्क कैंसर प्रारम्भिक जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ श्वेता मोहता अपनी सेवाएं देगी। कैंसर निदान वैन द्वारा महिलाओं के स्तन, बच्चेदानी, मुंह, नाक, कान, गला व फैफड़ो की जांच की जाएगी। शिविर में महिलाओं को कैंसर के प्रारंभिक लक्षण व कैंसर से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जाएगी। बता देवें अगर किसी महिला को स्तन में दर्द या गांठ होने पर, बच्चेदानी से असामान्य रक्त स्त्राव होने, गले में दर्द, आवाज में बदलाव व मुंह से खून आने पर, खांसी या बलगम में खून आने, सांस लेने में दिक्कत का अनुभव हो रहा है तो वे अपनी जांच अवश्य करावें। ध्यान रहें मालू भवन रानी बाजार में स्थित है और शिविर का उद्घाटन 9.30 बजे होगा। अगर कोई पीड़ित महिला आपके जान पहचान में हो तो उन्हें भी सूचना जरूर देवें।