Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2024। क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी खबर कृषि विभाग से आई है। किसानों को बीमा का प्रीमियम मिलने को लेकर विभाग ने एक बड़ी योजना तैयार की है। जिसके तहत जिले भर के गांवों में पटवार मंडल पर 2 फरवरी से 29 फरवरी तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत ने जानकरी देते हुए बताया कि “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान के तहत किसानों को बीमा पॉलिसियां दी जाएगी जिससे उन्हें फसल का पूरा क्लेम मिल सकें। सारस्वत ने विस्तार से बताया कि किसानों द्वारा अपनी फसल की सुरक्षा के लिए बैंकों और बीमा कंपनियों के माध्यम से फसल बीमा करवाया जाता है। जिसमे बीमा प्रीमियम की अधिकांश राशि राज्य एवम केंद्र सरकार द्वारा वहन की जाती है और नाम मात्र की राशि किसानों द्वारा खर्च की जाती है। परंतु फसल बीमा का पूरा लाभ किसानों को मिलने में कई तरह की अड़चने आती है। जिनमें से एक है किसानों के हाथ में उनकी बीमा पॉलिसी का नहीं होना भी है। सारस्वत ने कहा की ऋणी किसानों की फसलों का बीमा प्रीमियम बैंकों द्वारा किसानों के खाते से काटा जाता है। जो की अमूमन प्रथम बार दर्ज करवाई गई फसल का प्रीमियम ही सालों साल कटता रहता है जबकि किसान खेत में फसल बदल कर बौता है। जिससे फसल खराब होने पर किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल पाता है। किसानों की इस परेशानी को दूर करने के लिए सरकार द्वारा किसानों के हाथों में बीमा पॉलिसी देने के लिए इसी माह में अभियान चलाया जाएगा। राज्य सरकार के आदेशानुसार संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कैलाश चौधरी ने आदेश निकाला है। जिसमें 2 फरवरी से 29 फरवरी तक जिले के प्रत्येक पटवार मंडल पर शिविर का आयोजन कर मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान चला कर किसानों को बीमा पॉलिसी का वितरण किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के सभी पटवार मंडल पर कल से आगामी बाइस जनवरी तक बीमा पॉलिसी वितरण कार्य किया जाएगा। कृषि अधिकारी सारस्वत ने किसानों से अपील करते हुए शिविर का लाभ उठाने की बात कही है। जिससे किसान को बीमित फसल, पॉलिसी नंबर, बीमित क्षेत्रफल की जरूरी सूचनाएं मिल सके। जिनका उपयोग वो फसल बीमा क्लेम नहीं मिलने की स्थिति में कर सकेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी किसान जुड़े बीमा क्लेम के लाभ से, देखें इस सूची में किस पटवार मंडल पर कब होगा शिविर का आयोजन.।