Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2024। बुधवार को गश्त के दौरान दो पुलिस दलों ने दो कार्रवाईयां की और दो जनों को पकड़ कर गिरफ्तार किया। एसआई सुशीला बुधवार दोपहर कांस्टेबल गौरखाराम व राजवीर के साथ गश्त के लिए रवाना हुई तो उन्हें हाइवे पर स्थित एक होटल के पास कट्टे में शराब लेकर कहीं जाने की फिराक में एक जने के खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो आरोपी पुलिस को देखकर दौड़ने लगा। दल से उसे पकड़ कर गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 42 पव्वे अवैध ढोला मारू देशी शराब जब्त की है। वहीं एक अन्य कार्रवाई में हैड कांस्टेबल हवासिंह को सट्टा पर्ची खेलने की सूचना मिली तो वे कांस्टेबल श्रीकिसन व श्रीकांत के साथ मौका सिंधी कॉलोनी पहुंचे। पुलिस दल को देखकर एक आरोपी भाग निकला व पर्ची लिखने वाला पुलिस की पकड़ में आ गया। हवासिंह ने बताया कि मोमासर बास निवासी 22 वर्षीय भुटो सुथार को गिरफ्तार कर उससे 360 रूपए व सट्टा पर्च, पेन जबत कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।