Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2024। कालूबास में स्थित सीवीएस स्कूल एंड एकेडमी के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय जित्सु (जूडो) प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्र हिमांशु सैनी पुत्र मुकेश कुमार सैनी श्रीडूंगरगढ़ और अर्जुन पुत्र हनुमान चंद बीकानेर, छात्रा महिमा जाखड़ और सपना जाखड़ पुत्री रामनारायण जाखड़ गांव रीड़ी, मुकेश पुत्र सीताराम गांव बिरमसर ने राज्य स्तरीय जित्सु (जूडो ) प्रतियोगिता 2024 में भाग लिया। जिसमें छात्र हिमांशु ने 30 केजी भार वर्ग में, अर्जुन ने 45 केजी भारत वर्ग में, महिला वर्ग में 50केजी भार वर्ग में सपना और 52 केजी भार वर्ग में महिमा ने तथा 69 केजी भार वर्ग में मुकेश ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। संचालक अशोक कुमार खोड व कोच अशोक कुमार खोड ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

सूर्या पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगता का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की सूर्या पब्लिक स्कूल में चल रही अन्तर कक्षा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। संस्था प्रधान मूलचन्द स्वामी ने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में खो-खो में कृष्णा प्रजापत की टीम, क्रिकेट में जॉनी रेगर की टीम विजेता रही। कबड्डी में प्रिंस राजपूत की टीम ने बाजी मारी। इसी प्रकार ऊंची कूद में कार्तिक भार्गव, बैडमिंटन में युवराज सिंह राजपुरोहित, हिमांशु राजपुरोहित एवं वसीम चुनगर, रिले दौड़ छात्र वर्ग में पवन भार्गव, आयुष सकरवाल, तनवीर सिंह व छात्रा वर्ग में दुर्गा हुड्डा, पलक सिखवाल एवं मोनिका रेगर ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। नन्हें छात्रों के म्यूजिकल चेयर में सुवंती कंवर, गणेश सिंह, पीहू राजपुरोहित, हर्षिता स्वामी, जयवीर सिंह एवं आयुष राजपुरोहित जीते। स्वामी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान शिक्षक परमेश्वर टाक, राजूराम भार्गव, नदीम चेजारा, नेहा स्वामी, मनीषा दर्जी, अंकिता प्रजापत, जगदीश प्रजापत, पूजा सिखवाल व नीतू सोनी ने अपना सहयोग दिया।


एमपीवीएस स्कूल में मनाया स्पोर्ट्स डे।
श्रीडूंगरगए़ टाइम्स। कस्बे में स्थित महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय स्पोटर्स डे मनाया गया। मंगलवार को कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं में हिस्सा लिया। कक्षा तीन से बारहवीं तक के बच्चो ने क्रिकेट, बैडमिंटन एकल, और डबल में हिस्सा लिया। कक्षा नर्सरी से सैकंड तक के विद्यार्थियों ने म्यूजिकल चेयर और अन्य खेल आयोजनों में हिस्सा लिया। शाला प्रबंधक विजयराज सेवग और प्रधानाचार्य भगत सिंह धनकड़ ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल मैच आज खेले गए। सभी विजेताओं को आगामी समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। खेल प्रभारी गोपालराम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे दम खम के साथ प्रदर्शन किया। विद्यालय के स्टाफ ने आयोजन के दौरान सहयोग दिया।