Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2024। समाज में वास्तविक रूप से महिला सम्मान एवं सुरक्षा की स्थिति कायम करने के लिए दहेज प्रथा का समूल नाश होना चाहिए। इसी सद्विचार की प्रेरणा में एक और प्रयास क्षेत्र में नजर आया है। दशनाम गोस्वामी युवा सभा समिति के प्रदेशाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई ने अपने पुत्र का पूर्णतः दहेजमुक्त विवाह संपन्न करवाया है। आज आवश्यकता है कि समाज इस प्रयास से प्रेरणा ले एवं युवाओं के विवाह में दहेज की कुप्रथा के उन्मूलन में अपनी भागीदारी निभाएं। ये प्रेरणा दी दशनाम गोस्वामी सभा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेशगिरी ने और मौका था गत 22 जनवरी को सीकर जिले के रिंगस में आयोजित विनोद गिरी गुसांई के पुत्र भरत गिरी के विवाह समारोह का। इस समारोह में समठुनी की रस्म के दौरान एक रुपया एवं नारीयल के साथ रस्म को पूरा किया गया। इस दौरान मौजूद समाज के सभी प्रबुद्धजनों से राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई इस पहल को हर घर आगे बढ़ाने की अपील की गई जिससे समाज विकास की राह में आगे बढ़ें। कस्बे के भाजपा नेता विनोद गिरी गुंसाई ने बताया कि समाज में सकारात्मक पहल की शुरूआत करने का प्रयास किया गया है एवं पुत्र का विवाह तय करने के साथ ही समधी से यही आग्रह किया गया था की किसी भी प्रकार का कोई दहेज नहीं दिया जाए। इस आग्रह को धोबिलाई, गोविंदगढ़ निवासी मुरारीपूरी गोस्वामी ने स्वीकार कर हमारा मान बढ़ाया है। गौरतलब है कि इन दिनों समाज में यह जागरूकता आ रही है एवं बाटके की रस्म में नकदी लेना तो बड़ी संख्या में लोगों ने बंद कर दिया है। लेकिन गुंसाई ने अपने पुत्र के विवाह में किसी भी प्रकार की कोई वस्तुएं, उपकरण, नकदी, गहने, प्लाट, एफडी आदि किसी भी रूप में कोई भी दहेज नहीं लिया है। गुंसाई की इस पहल को समाज में सकारात्मक दृष्टी से देखा जा रहा है एवं सभी इसकी सराहना कर रहें है।