Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-01-28 at 20.47.44
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2024। भारत के संत सद्गुरू ने मिट्टी बचाओ आंदोलन के रूप में एक वैश्विक अभियान प्रारंभ किया है जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी आगे बढ़ाते हुए मृदा दिवस मनाए जाने की पहल की। दुनिया भर में पर्यावरण विद इसके लिए चिंता प्रकट कर रहें है। परंतु आज गांव, कस्बा, पूरा जिला मिट्टी के अवैध खनन से पीड़ित है। मिट्टी माफियाओं द्वारा मिट्टी खोद कर बेची जा रही है। आज गांव तोलियासर के जोहड़ पायनत की मिट्टी माफियाओं ने खोद डाली और आज इससे नाराज कुछ हिम्मती युवाओं ने मिट्टी माफियाओं का जमकर विरोध किया। युवाओं के हंगामा मचाने पर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह मौके पर पहुंचे। गिरधारीसिंह ने टाइम्स को बताया कि पूर्व में अनेकों बार जोहड़ पायतन की मिट्टी खोदने से मना करते हुए समझाईश की गई परंतु अवैध खननकर्ता नहीं माने। उन्होंने ताल मैदान का स्वरूप ही बिगाड़ दिया है। सरपंच प्रतिनिधि के आक्रामक रुख को देखकर ड्राइवर अपनी जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली वहीं छोड़ भाग खड़े हुए। मामले की सूचना तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा तक पहुंची तो उन्होंने गिरदावर चैनसिंह व तोलियासर हल्का के पटवारी राकेश कुमार को मौके पर भेजा। प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से एक जेसीबी और दो ट्रेक्टर टॉली जिनमें एक ट्रॉली में मिट्टी से भरी है और एक खाली है जब्त कर ली। इन्हें श्रीडूंगरगढ़ लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ खड़े हुए जागरूक युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर एक जेसीबी और एक दो ट्रेक्टर ट्राॅली जब्त की।