Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 12 अगस्त 2020। अभी बीकानेर जिले में जारी रिपोर्ट में 75 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है जिले में अब कोरोना का 2865 पर पहुंच गया है। आज कोरोना ने जिले में एक 20 वर्षीय युवती की जान भी ली। श्रीडूंगरगढ की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है और आज रिपोर्ट जारी होने की संभावनाएं भी जताई जा रही है। आज गांव जेतासर, जोधासर, सोनियासर मिठिया में कोविड जांच के लिए सैंपल लिए गए। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि कुल 184 सैंपल लिए गए जिनमें सोनियासर मिठिया में 91 सैंपल, जेतासर में 41 सैंपल तथा जोधासर में 51 सैंपल लिए गए है। 1 सैपंल कोविड सेंटर में रह रहें पॉजिटिव का रिपिट सैंपल है। आर्य ने नागरिकों से सचेत रह कर कोविड गाइड लाइन का पालन करने का आग्रह किया। राहत की बात यह है कि श्रीडूंगरगढ कोविड सेंटर में अब मात्र 2 पॉजिटिव मरीज है बाकि सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके है। सोनियासर मिठिया में ऊपनी पीएचसी इन्चार्ज डॉ. शीतल व्यास के नेतृत्व में उनके स्टाफ राजकुमार शर्मा, ममता पिलानियां, ममता चौहान, मांगीलाल गोदारा, मोहनलाल प्रजापत, संपत माली, लीला सिहाग ने सैंपल लिए। व्यास ने ग्रामीणों को मास्क का प्रयोग करने की बात भी समझाई व हाथों को साफ करने को कहा। गांव के सरपंच नंदकिशोर बिहाणी व भारतीय मानवाधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष भंवरलाल जोशी ने मेडिकल टीम को व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में जांच शिविर में मेडिकल स्टॉफ कार्य करते हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया में 91 ग्रामीणों ने कोरोना जांच सैम्पल दिए है।