Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कन्या महाविद्यालय में मतदान की शपथ दिलाकर जागरूक रहने का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2024।
राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में प्रधानाचार्य तेजकरण चौहान ने छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलवाई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन में चौहान ने छात्राओं से मतदान के प्रति जागरूक रहकर अपने और अपने परिवारजनों को मतदान की महता और आवश्यकता बताने का आग्रह किया। उन्होंनें कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब सभी नागरिक आवश्यक रूप से मतदान के प्रति सजग रहेंगे। युवा मतदाताओं पर विशेष रूप से ये ज़िम्मेदारी है, कि वे लोग अपने आस पास के लोगो को अधिकाधिक वोटिंग के लिए वोटिंग बूथ तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के द्वारा ही हमारे अधिकार और कर्तव्य सुरक्षित रह सकते है। कार्यक्रम का संचालन डा. प्रीति सक्सेना ने किया। जिसमे डा. आनन्द नारायण पुरोहित, डा. चित्रा आचार्य, ऋचा दत्ता, जितेंद्र सिंह भाटी सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय कन्या महाविद्यालय में मतदाता दिवस मनाया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में आरिफ और महेश हुए सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रविंद्र रंगमंच पर गुरूवार को आयोजित किया गया। इस दौरान संभागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने मतदाताओं को देश के प्रति अपने कर्तव्य का बोध करते हुए लोकतंत्र की सफलता के लिए मतदान अवश्य करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में राउमावि, ठुकरियासर में पंचायत शिक्षक के पद पर कार्यरत महेश जोशी तथा सहायक प्रोग्रामर मो आरिफ भाटी का सम्मान किया। जिला स्तर पर सम्मान मिलने से दोनों को स्थानीय मित्र व जानकारों ने बधाई दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्वाचन विभाग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर महेश जोशी को जिलास्तरीय सम्मान मिला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मतदाता दिवस पर आरिफ भाटी को मिला जिला स्तरीय सम्मान।