Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2024। क्षेत्र के गांव मणकरासर से बड़ी खबर राष्ट्रीय पक्षी मोरों की अकाल मौत की आई है। यहां गांव में एक के बाद एक मोर मरते देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना भेजी तो एक साथ इतने मोरों की मौत से विभाग में हड़कंप सा मच गया। श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर से भी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंची है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार भी मणकरासर पहुंचे है। दो दर्जन मोरों की मौत की सूचना है वहीं कुछ तड़प रहें मोरों के ईलाज का प्रयास किया जा रहा है। गांव के आस पास मरे हुए मोर के शव मिलना अभी जारी है और ये संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण कुछ जहरीला पदार्थ खा लेना बताया जा रहा है। जीव प्रेमी ग्रामीणों की मौके पर एकत्र हो गए है। विभाग की टीम जांच में जुटी है और कुछ ही देर में प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर पहुंचने की भी सूचना है।
पूरी अपडेट के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में ही एक खाली पड़े मकान से मिले आधा दर्जन शव, गांव के आस पास मिल रहें है शव।