Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-01-20 at 11.49.13
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

प्रवासी युवा को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ आड़सर बास के निवासी और भिवंडी प्रवासी हरिप्रसाद लोहिया पुत्र भीकमचंद लोहिया को महाराष्ट्र में भाजपा की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। महाराष्ट्र में राजस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी राज.के.पुरोहित व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश के.शाह ने लोहिया को राजस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ती दी है। लोहिया ने गर्व प्रकट करते हुए कहा कि वे भाजपा विचारधारा से लंबे समय से जुड़े है व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा व देवेंद्र फड़णवीस के निर्देशन में चंद्रशेखर की सहमति से उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने निष्ठापूर्वक अपने पद पर सेवाएं देने की शपथ भी ली। उनके मित्र नवरत्न प्रजापत ने बताया कि हरी लोहिया लगातार महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में सेवाएं दे रहें है। उनके जानकारों में प्रसन्नता का माहौल है व गांव से उनके परिचित उन्हें बधाईयां दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरिप्रसाद लोहिया को मिली महाराष्ट्र में राजस्थान प्रकोष्ठ के सचिव पद पर नियुक्ति, मिल रही है बधाईयां।

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में भूगोल की प्रायोगिक परीक्षाएं 23 जनवरी से प्रारंभ। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूरोड स्थित भारती निकेतन कॉलेज में कला वर्ग के सेमेस्टर प्रथम की भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा रेगुलर ओर प्राइवेट विद्यार्थियों की दिनांक 23ओर 24 जनवरी 2024 को होगी। रमेश भोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी कॉलेज में संपर्क कर सकते है। नेशनल हाइवे स्थित श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कला वर्ग प्रथम वर्ष फस्ट सेमेस्टर की भूगोल प्रायोगिक परीक्षाएं 23 जनवरी से शुरू होंगी। भूगोल विषय के सहायक आचार्य डॉ.श्याम सुंदर वर्मा ने बताया कि 23 जनवरी को नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा करवाई जाएंगी। इसके अगले दिन 24 जनवरी को स्वयंपाठी विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित होंगी। विद्यार्थियों की सूचियां महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई व अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी कॉलेज में संपर्क कर सकतें है। प्राचार्य विनोद सुथार ने बताया कि विद्यार्थियों के फस्ट समेस्टर 29 जनवरी से शुरू हो रहे है।

क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जेतासर को हराकर सवाई बड़ी ने जीता खिताब।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर के पंचमुखी बालाजी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के 10वें सीजन का खिताब टीम जेतासर को हराकर टीम सवाई बड़ी ने जीत लिया है। रोमांचक मैच में सवाई बड़ी ने 3 विकेट से विजय हासिल की। विजेता टीम को 20 हजार नगदी व ट्रॉफी दी गई वहीं उपविजेता टीम श्रीपंचमुखी बालाजी क्रिकेट क्लब जेतासर को 10 हजार नगदी व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में भैरूं क्रिकेट क्लब तोलियासर व सवाई बड़ी के बीच खेला गया जिसमें तोलियासर को हराकर सवाई बड़ी फाइनल में पहुंची व पंचमुखी बालाजी क्रिकेट क्लब जेतासर की टीम ने बीडी क्लब श्रीडूंगरगढ़ को हराकर फाइनल में स्थान बनाया था। शुक्रवार शाम समापन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें गांव के मौजिज ग्रामीणों ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। बड़ी संख्या में खेलप्रेमी युवा मौजूद रहें व अपने पसंद के खिलाड़ियों को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता व उपविजेता का मैच देखने अनेक खेल प्रेमी पहुंचे मैदान पर, खूब लिया मैच का आनंद।