Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
banner[1]
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2024। कस्बे के भारती निकेतन महाविद्यालय का एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं ने इतिहास एवं संस्कृति के अनछुए पहलुओं को जाना व समझा। भारती निकेतन शिक्षा संकुल निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने इस शैक्षणिक भ्रमण दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। स्वामी ने बताया कि युवा विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक तथ्यों से अवगत करवाने के लक्ष्य से आयोजित करवाए गए इस भ्रमण में बीकानेर के देवीकुंड सागर, शाही छतरियां, नगरसेठ लक्ष्मीनाथजी मंदिर, भांडाशाह जैन मंदिर, राजस्थान राज्य अभिलेखागार ले जाया गया। जहां पर इन ऐतिहासिक स्थलों के स्थापत्य संबधी पक्ष की जानकारी देते हुए उत्तर भारत में प्रचलित नागर शैली, राजपूत-जैन चित्रकला संबंधित पक्षों से परिचित करवाया गया। वहीं अभिलेखागार मनीष मोदी ने विद्यार्थियों को इतिहास संबंधित स्त्रोत के संरक्षण की विधियां, मूल पुरंदर की संधि, शाही फरमान, निशान आदि विभिन्न इतिहास संबंधित जानकारियां देकर एंव दिखा कर युवाओं को बीकानेर सहित राजस्थान के इतिहास से जोड़ा। शैक्षणिक यात्रा के दौरान प्राचार्य डॉ संजय व्यास, कुलदीप शर्मा, सोमनाथ जोशी, नितिन सिंह, इंद्रा, आकाशदीप, अखिलेश आदि व्याख्याता भी साथ रहे एवं यात्रा का समापन वैष्णो देवी धाम के दर्शनों के साथ हुआ।्र

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र छात्राओं ने ऐतिहासिक दृष्टि से देखें पुरातात्विक महत्व के स्थान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभिलेखों को देखा व जाना तत्कालीन इतिहास।