Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2024। क्षेत्र के गांव बिग्गा में एक 22 साल के युवक ने अपने ही घर में खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मुकेश पुत्र सुगनाराम मेघवाल सोमवार रात को अपने घर में छत पर बने कमरे में सोने गया था। रात को करीब 12 बजे बाद युवक ने अपने कमरे में ही खुद को फांसी लगा ली। सुबह परिजन उसे उठाने आए तो पता चला एवं परिजनों ने पुलिस को सूचना की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया एवं श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए है। जहां पर शव का पोस्टमार्टम होगा।

विदित रहे कि क्षेत्र में इन दिनों युवाओं द्वारा लगातार आत्मघाती कदम उठाए जा रहे है। इनमें युवा मानसिक तनाव, अवसाद ग्रस्त होकर, आपराधिक तत्वों से जुड़ने से लेकर ट्रेन, जहर, फांसी आदि के माध्यम से जान देने जैसे काम रहे है। यह स्थिति क्षेत्र के सामाजिक ताने बाने के लिए चिंतनीय बन रही है।