Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2024। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद सहित संवैचारिक संगठनों के स्वयंसेवकों द्वारा 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरे अचंल में टोलियां बनाकर अक्षत वितरण किए जा रहें है। गुरूवार को कालूबास के वार्ड नं: 39 के घर-घर में अक्षत वितरण किए गये। बस्ती प्रमुख कैलाश पारीक ने बताया कि इस दौरान वार्डवासियों से 22 जनवरी को अपने निकटतम मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने, घर में दीप-मालिका सजाने का आग्रह नागरिकों से किया। गृह संपर्क के दौरान सुरेन्द्र चुरा, प्रदीप कुमार, अरुण पारीक, राकेश बिहाणी, अशोक, केशव, यश, विकास, राहुल साथ में रहे। वार्डवासियों ने रामोत्सव मनाने का संकल्प लिया व मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए उत्साह जताया। वहीं शुक्रवार को गांव ठुकरियासर में अयोध्या धाम में बन रहे श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए निमंत्रण देने के लिए जबरदस्त उत्साह के साथ टोली रवाना हुई। गाजे बाजे के साथ महिलाओं ने सिर पर कलश लिया व जयकारों के बीच पीले चावल व पत्रक वितरित किए। गांव में ठाकुरजी मंदिर में पूजन के बाद कलश यात्रा निकली जो हरिरामजी मंदिर से होते हुए गांव के अयोध्या धाम राम मंदिर पहुंच कर पूर्ण हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं, युवाओं व बच्चों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने घरों में उत्सव मनाने का संकल्प भी लिया। वहीं कस्बे के वार्ड नंबर 3में अतुल बोहरा, महेंद्र पारीक, रणजीत बोहरा, महादेव बोहरा, नितिन बोहरा, नीरज बोहरा ने भी आज घर घर जाकर राम मंदिर के पत्रक व चावल वितरित करते हुए 22 जनवरी को उत्सव मनाने का आग्रह किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में टोली ने घर घर अक्षत वितरण कर 22 जनवरी को उत्सव मनाने का आग्रह किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। वार्ड 3 में घर घर चावल व पत्रक का वितरण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में निकाली जयकारों के साथ कलश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में निकाली कलश लेकर अयोध्या निमंत्रण यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं व बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया अक्षत वितरण कार्यक्रम में।