Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2024। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में विद्यार्थियों को स्वामीजी से प्रेरणा लेने के आह्वान के साथ मनाई। परिषद सदस्य राजकीय महाविद्यालय व श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय पहुंचे व युवा सभा का आयोजन कर वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया। परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य करण जाड़ीवाल ने परिषद की रीति नीति पर स्वामीजी के विचारो के प्रभाव पर चर्चा की। करण ने विद्यार्थियों को परिषद से जुडकर राष्ट्रवादी विचारधारा अपनाने का आह्वान किया। परिषद के नगर मंत्री नवरत्न बिका ने स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय दिया। इस दौरान संगठन के विजय सिंह, किसन पूरी, विष्णु नाई, लाल सिंह, पवन चाहर, मुकेश सिंह, गोपाल सारस्वत, गणेश चौधरी, कालूराम चाहर, श्रवण नाई सहित अनेक सक्रिय सदस्य मौजूद रहें। स्वामीजी के चित्र पर पुष्पाजंलि के साथ सभा पूर्ण हुई। दोनों महाविद्यालयों के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने युवा दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।