Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2024। पूर्व प्रधान दानाराम भामू के निधन के बाद अनेक दिग्गज नेताओं सहित अनेक नागरिक उन्हें श्रद्धाजंलि देने गांव मोमासर पहुंच रहें है। बुधवार को पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी मोमासर पहुंचे व भामू के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर राजनीति में उनके योगदान पर चर्चा की। आज कांग्रेस के दिग्गज नेता चंद्रभान मोमासर पहुंचे और भामूं को पुष्पाजंलि अर्पित की। बाडेला पूर्व सरपंच नेताराम गोदारा, पूराराम गांधी, हनुमानराम, धर्मवीर डांगी, चुन्नीलाल गोदारा, मालाराम सींवल, सीताराम सींवल, रामनिवास, गणेश भाकर लाछड़सर से पढ़ें पूरी खबर। वहीं आज शाम बीकानेर में किसान छात्रावास में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जहां किसान छात्रावास ट्रस्ट के अनेक सदस्य व छात्र उपस्थित रहें व भामू के चित्र पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। यहां विभिन्न सदस्यों ने भामूं के जीवन को प्रेरणीय बताते हुए उनके राजनीतिक सिद्धांतो के बारे में लंबी चर्चा की गई। सदस्यों ने परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी ने दिवंगत भामू को पुष्पाजंलि अर्पित करने पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में जयपुर रोड स्थित किसान छात्रावास दिवंगत भामूं को दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के दिग्गज नेता चंद्रभान पहुंचे मोमासर, दी भामूं को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान छात्रावास में अनेक ट्रस्टी सदस्यों ने दी श्रद्धाजंलि।