Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक और बैंक अब कोरोना की चपेट में आ गया है। पूर्व में बैंक आफ बडौदा की स्थानीय शाखा के 20 में से 9 कार्मिक कोरोना संक्रमित मिले थे वहीं आज शनिवार को आई रिपोर्ट में घूमचक्कर एसबीआई शाखा का एक कार्मिक भी कोरोना संक्रमित मिला है। यह कार्मिक सुजानगढ रहता है एवं सुजानगढ से श्रीडूंगरगढ़ के लिए रोजाना आना जाना करता है। यह कार्मिक शुक्रवार तक बैंक आया था। वहीं दुसरी और पूर्व में गांव बिग्गा के राउमावि में संक्रमित आए राजकीय शिक्षक के परिवार में भी उनका 23 वर्षीय बेटा एवं 24 वर्षीया बेटी दोनो जनें शनिवार की रिपोर्ट में संक्रमित मिले है। इसी प्रकार गांव बिग्गा में संक्रमित मिली शिक्षिका के पति भी आज की रिपोर्ट में संक्रमित मिले है। ये तीनों कस्बे के वार्ड 2 में रहते है। इनके अलावा मोमासर बास के वार्ड 8 में 42 वर्षीय पुरूष भी संक्रमित मिला है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कोरोना का प्रसार लगातार बढ रहा है लेकिन जांच सैम्पल देने के लिए कस्बेवासियों में जागरूकता की कमी देखी जा रही है। यह स्थिती शहर के लिए भयावह हो सकती है एवं चिकित्सा विभाग सहित प्रशासन कस्बेवासियों से अधिकाधिक संख्या में कोरोना जांचें करवाने का आग्रह कर रहा है। अब राजकीय चिकित्सालय में आगामी जांच सोमवार को होगी एवं इन संक्रमितों के सम्पर्क में आने वाले लोगों सहित हाई रिस्क माने जाने वाले उम्रदराज व विभिन्न रोगों से पीडित नागरिकों को अधिकाधिक संख्या में जांचें करवाने की आवश्यकता है।