Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2024। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दुनिया भर में उत्सव मनाने की तैयारियों की खबरें मीडिया में नजर आ रही है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी उत्साह के साथ रामोत्सव की तैयारियां चल रही है। क्षेत्र के गांव गांव में विहिप, बजरंग दल व मातृ शक्ति, दुर्गावाहिनी के सदस्यों द्वारा घर-घर अक्षत व निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहें है। अनेक स्थानों पर अक्षत लेने के दौरान ढोल नगाड़ो से स्वागत व टोली सदस्यों का स्वागत भी किया जा रहा है। विहिप के वासुदेव शर्मा ने बताया कि इस दौरान अनेक बुजुर्ग महिलाएं व श्रद्धालु गद्गद भाव से आभार जताते है। गलियों में जय श्रीराम के जयकारे भी गूंजते नजर आ रहें है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में विभिन्न मंदिरों में 22 जनवरी को उत्सव की तैयारियां की जा रही है। शर्मा ने बताया कि गांव मोमासर में भी श्रद्धालु उत्सव की तैयारियों में जुटें है। हर घर में दीप जलाने व रामज्योत के साथ मीठा बनाने का आग्रह करने पर लोग उत्साह से दीवाली मनाने का संकल्प कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर अक्षत वितरण करती टोलियां शहर भर में बांट रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं को दिए पत्रक, किया उत्सव मनाने का आग्रह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर पहुंच रहें अक्षत, राम मंदिर के पत्रक, जता रहें लोग आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अक्षत वितरण टोली के सदस्य प्रति सदस्य से उत्सव मनाने का कर रहें है आग्रह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर के बड़े बुजुर्ग ने आकर अक्षत लिए और गद्गद भाव से आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने जताई खुशी, 22 को उत्सव मनाने का लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्गावाहिनी की बालिकाओं ने भी किया अक्षत वितरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टोलियां गली गली में घर घर पहुंच कर अक्षत वितरण कर रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मातृ शक्ति द्वारा संभाली गई वितरण जिम्मेदारी, पहुंचाए जा रहें है अक्षत व पत्रक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह के साथ कर रहें है लोग अक्षत वितरण टोली का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुजुर्ग उत्साह के साथ जता रहें है प्रसन्नता। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर वितरण का उत्साह नजर आ रहा है गली गली में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ढोल नगाड़ो से किया टोली का स्वागत।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में महिलाओं ने लिया रामज्योत जलाने का संकल्प।