Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
banner[1]
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

12वें स्थापना दिवस पर बैंक ने किया चौपाल का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के 12वें स्थापना दिवस पर शाखा सांवतसर द्वारा ग्रामीणों के लिए साक्षरता एवं समावेशन चौपाल का आयोजन किया। जिसमें बैक की विभिन्न जमा योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओ जैसे पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, एपीवाई के बारे में पूरी जानकारी दी। ग्रामीणों को साक्षरता के व डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान चौपाल में ही किसान रामरतन विश्नोई का केसीसी ऋण स्वीकृत किया गया। शाखा प्रबंधक कुलदीप निम्बल ने संबोधित किया और इस मौके पर सहायक प्रबंधक चंदन शर्मा एवं पटवारी मनोज, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष सुभाष बिश्नोई सहित अनेक मौजिज व्यक्ति उपस्थित रहें।

मोमासर महाविद्यालय में होगी खेलकूद प्रतियोगिता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य अमित तंवर ने बताया कि कॉलेज के नियमित विद्यार्थियों के लिए 8 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024 तक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महाविद्यालय में इनडोर व आउटडोर खेलों का आयोजन किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी अधिकतम 3 खेलों में भाग ले सकते है। विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तर, संभाग स्तर व विश्विविद्यालय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिलेगा।

स्वामी, ढूकिया व महावर को मिली सेवा में जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी विद्यालय संगठन स्कूल शिक्षा परिवार ने शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा ने ब्लॉक अध्यक्षों को शीघ्र अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करने के निर्देश देते निजी स्कूलों के हितों में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी। संगठन में श्रीडूंगरगढ़ से सूर्या पब्लिक स्कूल के मूलचंद स्वामी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है वहीं मदर इंडिया स्कूल के प्यारेलाल ढूकिया को जिला उपाध्यक्ष का पदभार दिया गया है। वहीं जिला संगठन मंत्री श्रीडूंगरगढ़ के सुरेंद्र महावर व श्रीकोलायत के मनेष कुमार चौधरी को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी दी गई है। जिला उपाध्यक्ष पद पर ढूकिया सहित नोखा से इंद्रसिंह भाटी, खाजूवाला से आरपी डेलू, बज्जू से मांगीलाल रामावत, लूणकरणसर से सुरेंद्र सिंह को भी जिम्मेदारी दी गई है। संगठन ने जिलाध्यक्ष पद पर कोलायत के खिंयाराम सैन, व कोलायत के ही राजेन्द्र पालीवाल को जिला संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है। जिला प्रभारी नोखा के रामस्वरूप ज्यानी, जिला महासचिव नोखा से महावीर गहलोत, व खारी से दमाराम सहित जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी बीकानेर के अनुराग हर्ष को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद पर श्रीकोलायत के ओमप्रकाश ढाल व ब्लॉक अध्यक्ष पद पर श्रीकोलायत में भंवरलाल उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष बज्जू सुभाष खीचड़, ब्लॉक अध्यक्ष नोखा मदनलाल सियाग, ब्लॉक अध्यक्ष पांचू गंगाविशन, ब्लॉक अध्यक्ष खाजूवाला प्रदीप भांभू को नियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया।