Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
banner[1]
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2024। एक 16 वर्षीय नाबालिग की मौत पीबीएम अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गई और मृतका के चाचा ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि बाबूलाल पुत्र रामेदव वाल्मिकी की रिपोर्ट के अनुसार उसकी 16 वर्षीय भतीजी प्रियंका पुत्री ओमप्रकाश वाल्मिकी निवासी शिवबाड़ी बीकानेर, गत 29 दिसंबर को एक रिश्तेदार रोहित व मेरे मासी के लड़के के साथ गाड़ी में सरदारशहर जा रही थी। ठुकरियासर गांव के बस स्टैंड के पास अचानक पशु आ जाने से उनकी गाड़ी पशु से टकरा गई। जिससे प्रियंका को चोटें लगी। उसे घायलावस्था में श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया और यहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। गुरूवार को पीबीएम में ईलाज के दौरान नागालिग की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच थानाधिकारी करेंगे।